ePaper

UP Crime News : दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातचीत कर रहा इंस्पेक्टर सस्पेंड, पीलीभीत में हाथी ने किया हमला

Updated at : 28 Sep 2023 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
UP Crime News : दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातचीत कर रहा इंस्पेक्टर सस्पेंड, पीलीभीत में हाथी ने किया हमला

संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है.

विज्ञापन

संभल (एजेंसी) : संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की. इसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को सौंपी जांच

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी.उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को सौंप दी गई है.

पीलीभीत में हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत , दो गंभीर

पीलीभीत जिले की कलीनगर तहसील के थाना माधोटांडा क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये . वन विभाग के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात मूसापुर गांव निवासी रमेश (42) गांव के ही बाबूराम और सुरेंद्र लाल के साथ खेत से घर लौट रहा था, तभी जंगल से निकले पांच हाथियों ने तीनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुरेंद्र और बाबूराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Also Read: Dudhwa National Park: बच्चों को फ्री एंट्री, पर्यटक 500 रु में हाथी पर बैठ देखेंगे बाघ, 200 में जिप्सी से सैर
ग्रामीणों ने शोर मचाकर व पटाखे जलाकर कर हाथियों को भगाया

एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर मचाकर व पटाखे जलाकर कर हाथियों को भगाया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नहीं दिया. आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय वन चौकी से कर्मचारियों को हटा दिया गया है. इस मामले पर कलीनगर के उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की मदद से लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है और हाथियों की निगरानी की जा रही है. थाना माधोटांडा प्रभारी अचल कुमार ने बताया घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और ऐसा लगता हैं कि नेपाली हाथी भटक कर पीलीभीत बाघ रिजर्व में आ गए हैं.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola