UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जानें कब जारी होगी परीक्षा की डेटशीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2021 7:12 AM
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए डेटशीट 30 दिसंबर 2021 को जारी हो सकती है, हालांकि बोर्ड ने अभी डेटशीट जारी करने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जल्द कराने की पूरी तैयारी कर ली है. हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल महीने में होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 30 दिसंबर 2021 को बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी हो सकती है.
हालांकि, 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी तक आयोजित होंगी. परीक्षाओं का टाइम टेबल भी बोर्ड ने जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा का भी टाइम टेबल तैयार कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं यूपी चुनाव बाद होंगी.
इधर, अभी तक ऑनलाइन कक्षाओं के कारण कई स्कूलों का समय से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है. इस नुकसान को देखते हुए कई स्कूलों ने अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में सक्षम होने पर ध्यान दिया है. यूपी बोर्ड ने स्कूलों से पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने को कहा है, ताकि समय पर परीक्षाओं का आयोजन कराया जा सके.
दरअसल, इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड के अनुसार, कुल 51, 74,583 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें कक्षा 10 के लिए 27,83,742 और कक्षा 12 के लिए 23,91,841 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने अपने एक बयान में कहा था कि, बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएंगी. हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है. फिलहाल, परीक्षा की डेट को लेकर बोर्ड की और से कोई भी ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










