लखनऊ में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Published by : Shweta Pandey Updated At : 21 Jun 2023 1:59 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाया गया. राजधानी के विभिन्न इलाकों से रथयात्रा निकाली गई. चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
undefined

लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मगंलवार को मनाया गया. राजधानी के विभिन्न इलाकों से रथयात्रा निकाली गई. चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया.

undefined

हर साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा का आयोजन नवरात्रि मेला सेवा समिति के द्वारा किया गया. भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन आचार्य राजेश शुक्ला ने कराया.

undefined

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर पार्षद अनुराग मिश्र भी मौजूद रहे. बड़ी काली जी मंदिर से रथ यात्रा शुभारंभ किया गया. ढोल, नंगाडे, हाथी,घोड़े, बैंड के साथ रथयात्रा निकाला गया. इस दौरान काफी संख्या में लो भगवान जगन्नाथ का दर्शन किए. महिलाएं नाचती और गाती हुई नजर आईं.

undefined

इस यात्रा में अष्टधातु की बनी 100 साल पुरानी भगवान राम, मां जानकी‚ श्रीराधा कृष्ण और रामलला की प्रतिमाएं रथ पर निकाली गई. इस साल रथयात्रा गौरैया संरक्षण थीम पर निकाली गई.

undefined

यात्रा में भक्तों द्वारा 51 से भी अधिक स्थानों पर पौशाला लगाया गया. जगन्नाथ रथयात्रा गणेशगंज से होते हुए गुरुद्वारा नाका‚ बांसमंडी‚ लाटूश रोड‚ कैसरबाग व नजीराबाद, अमीनाबाद स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola