ePaper

UP Chunav 2022: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पास कैश सिर्फ 25 हजार रुपये, जानें कितनी है संपत्ति

Updated at : 09 Feb 2022 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पास कैश सिर्फ 25 हजार रुपये, जानें कितनी है संपत्ति

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बांसडीह सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कितना कैश है और कितना चल अचल संपत्ति है. पढ़ें यह रिपोर्ट...

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को समाजवादी पार्टी ने बांसडीह सीट से प्रत्याशी बनाया है. रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान अपने एफिडेविट में उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति में पांच साल में कोई इजाफा नहीं हुआ है. बांसडीह सीट पर तीन मार्च को मतदान होना है. मतगणना 10 मार्च को होगी.

रामगोविंद चौधरी के पास नगद सिर्फ 25 हजार रुपये

एफिडेविट के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पास नगद 25 हजार रुपये है. वहीं, उनकी चल संपत्ति में पांच साल में करीब 13 लाख रुपये का इजाफा है, लेकिन अचल संपत्ति में इतनी ही रकम कम हो गई. नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उनके पास कोई वाहन नहीं है. पिछले चुनाव के समय उन्होंने एक कार की जिक्र की थी, जो इस बार उनके पास नहीं है.

Also Read: UP Election 2022: बरेली में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी बोले- लाल टोपी ही कमल को सत्ता से बाहर करेगी
रामगोविंद चौधरी के पास 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 68 लाख 47 हजार रुपये की चल संपत्ति और 92 लाख 34 हजार के करीब अचल संपत्ति है. उनके पास 100 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है. सोना की कीमत करीब चार लाख 80 हजार और चांदी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बतायी जा रही है.

Also Read: UP Chunav 2022: चुनाव देखकर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए, जनता के दुख से BJP को मतलब नहीं- रामगोविंद चौधरी
रामगोविंद चौधरी की कुल संपत्ति

रामगोविंद चौधरी के पास 2017 में अचल संपत्ति एक करोड़ पांच लाख 21 हजार रुपये और चल संपत्ति 55 लाख रुपये थी. यानी उनके पास एक करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति थी. वहीं इस बार एक करोड़ 60 लाख 81 हजार रुपये की संपत्ति है.

साल – चल संपत्ति- अचल संपत्ति

  • 2022- 68 लाख 47 हजार- 92 लाख 34 हजार

  • 2017- 55 लाख- एक करोड़ पांच लाख 21 हजार

बांसडीह का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- राम गोविंद चौधरी- सपा

  • 2007- शिव शंकर- बसपा

  • 2002- राम गोविंद चौधरी- एसजेपी (आर)

  • 1996- बच्चा पाठक- कांग्रेस

  • 1993, 1991- बच्‍चा पाठक- कांग्रेस

  • 1989- विजयलक्ष्मी- जेडी

बांसडीह विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,85,408

  • पुरुष- 2,09,471

  • महिला- 1,75,937

Also Read: UP Chunav 2022: बरेली में CR पचपारा और रमा बल्लभ सबसे कम दिन तक रहे विधायक, अशफाक अहमद ने बनाया रिकॉर्ड
बांसडीह विधानसभा के मुद्दे

  • क्षेत्र में विकास का ना होना.

  • कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं.

  • कई इलाकों में भूमि कटान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola