UP Chunav 2022: सहारनपुर जिले की बासमती चावल की खुशबू देश-दुनिया में प्रसिद्ध, इस जमीन पर उगेगा कमल?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी जगपाल सिंह रहे थे.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में सात सीटें (बेहट, नकुड़, सहारनपुर, सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु) और गंगोह) शामिल हैं. सहारनपुर देहात सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी जगपाल सिंह रहे थे. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के करीब नहीं आ सकी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आने वाली सहारनपुर विधानसभा सीट पर हार-जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को हराया था. मसूद अख्तर ने 12 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बसपा के जगपाल सिंह को चुनाव में मात दी थी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अपने आप में बेहद खास है. यह शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. सहारनपुर कुटीर उद्योग जैसे लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता है. वहीं, सहारनपुर में आम और बासमती चावल की भी खूब पैदावर होती है. सहारनपुर का बासमती चावल दुनियाभर में बेहद प्रसिद्ध है.
Also Read: UP Chunav 2022: सहारनपुर नगर सीट पर SP और BSP का दबदबा, क्या इस बार खिल सकेगा कमल?
-
मतदान- 14 फरवरी
-
मतगणना- 10 मार्च
-
कुल मतदाता- 3,58,378
-
पुरुष- 1,89,877
-
महिला- 1,68,490
-
फर्स्ट टाइम वोटर- 5,554
-
मसूद अख्तर – कांग्रेस – विजेता – 87,689
-
जगपाल सिंह – बसपा- उपविजेता – 75,365
-
जगपाल सिंह – बसपा – विजेता – 80,670
-
चौधरी अब्दुल वाहिद – कांग्रेस – उपविजेता – 63,557
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










