Pilibhit Assembly Chunav: गांधी परिवार के गढ़ पूरनपुर सीट पर 2017 में खिला था कमल,इस बार किसकी होगी जीत?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2022 5:06 PM

विज्ञापन

पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा का गठन 1962 के चुनाव में हुआ था. यह सीट गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. साल 2017 में इस सीट से बीजेपी के बाबू राम पासवान ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

Pilibhit Puranpur Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा का गठन 1962 के चुनाव में हुआ था. यह सीट गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले पीलीभीत जिले में है. यह भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित है. यह उत्तर प्रदेश में लखीमपुर और शाहजहांपुर जिले की सीमा से जुड़ी है. लखनऊ से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे 730 इसका मुख्य मार्ग है. पहाड़ों से निकलने वाली शारदा नदी के किनारे बसा पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र गोमती नदी के उद्गम स्थल के लिए जाना जाता है. इस विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को मतदान होने वाला है.

पूरनपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- बाबू राम पासवान- भाजपा

  • 2012- पीतम राम- सपा

  • 2007- अरशद खान- बसपा

  • 2002- डॉ. विनोद तिवारी- भाजपा

  • 1996- गोपाल कृष्ण- सपा

  • 1993- वीरेंद्र मोहन सिंह- जेडी

  • 1991- प्रमोद कुमार- भाजपा

Also Read: Pilibhit Assembly Chunav:सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आये किशन लाल ने जीता था चुनाव, इस बार क्या होगा
पूरनपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • मौजूदा विधायक बाबूराम पासवान बीए और बीएड हैं. वो शिक्षक भी रहे हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 80 हजार

  • दलित- 60 हजार

  • किसान/लोध- 55 हजार

  • सिख- 22 हजार

  • ब्राह्मण- 40 हजार

  • पासी- 40 हजार

  • सिख- 22 हजार

पूरनपुर सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,83,219

  • पुरुष- 2,03,749

  • महिला- 1,79,447

  • थर्ड जेंडर- 23

पूरनपुर विधानसभा के मुद्दे

  • पेयजल, बिजली और सड़कों की समस्या है.

  • रोजगार के साधन नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola