Jalapur Assembly Chunav: महज 790 वोट से जीते थे सुभाष राय, इस बार फिर दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल?

जलालपुर सीट से 2019 में हुए उपचुनाव में सपा के सुभाष राय विधायक निर्वाचित हुए. उन्होंने बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा को 790 वोटों से हराया था.
Ambedkar Nagar Jalalpur Vidhan Sabha Chunav: जलालपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में आती है. इस सीट पर 2019 में हुए विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुभाष राय ने बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉ. छाया वर्मा को 790 वोट से हराया था. हालांकि अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. यहां से बसपा के रितेश पांडे सांसद हैं. जलालपुर सीट पर तीन मार्च को मतदान होना है. मतगणना 10 मार्च को होगी.
-
1977- भगौती प्रसाद- माकपा
-
1980 – शेर बहादुर सिंह- कांग्रेस
-
1985- शेर बहादुर सिंह- आईएनडी
-
1989, 1991, 1993- रामलखन वर्मा- बसपा
-
1996- शेर बहादुर सिंह- बीजेपी
-
2002- राकेश पांडेय- सपा
-
2007- शेर बहादुर सिंह- बसपा
-
2012-शेर बहादुर सिंह- सपा
-
2017- रितेश पांडेय- बसपा
-
2019 (उपचुनाव) – सुभाष राय- सपा
Also Read: Tanda Assembly Chunav: बसपा का गढ़ रही है यह सीट, 2017 में पहली बार खिला कमल
वर्तमान में जलालपुर सीट से सपा के सुभाष राय विधायक हैं. इनकी उम्र 56 साल हैं. सुभाष राय मूल रूप में अंबेडकर नगर के रामगढ़ ग्राम के निवासी हैं. उन्होंने 1986 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से एम.ए और बी.पी.एड तक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने शिक्षक के रूप में भी सेवाएं दी हैं.
Also Read: Alapur Assembly Chunav: बसपा के गढ़ में अनीता ने पहली बार खिलाया कमल, इस बार बरकरार रह पाएगा कब्जा?
-
दलित- एक लाख
-
मुस्लिम- 60 हजार
-
यादव- 55 हजार
-
ब्राह्मण- 29 हजार
-
ठाकुर- 11 हजार
-
कुर्मी- 22 हजार
-
कुल मतदाता : 3,45,100
-
पुरुष : 1,86,158
-
महिला : 1,58,837
-
धान क्रय केंद्रों की परेशानी
-
महंगाई
-
बेरोजगारी
-
छुट्टा पशुओं की समस्या
-
विकास
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




