Gold Smuggler: एयरपोर्ट के गेट से फरार हुए थे 30 सोना तस्कर, वीडियो वायरल

Updated at : 09 Apr 2024 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Smuggler: एयरपोर्ट के गेट से फरार हुए थे 30 सोना तस्कर, वीडियो वायरल

Lucknow Airport पर शारजाह से लगभग चार करोड़ रुपये का सोना लेकर पहुंचे 30 तस्कर (Gold Smuggler) कस्टम को चकमा देकर फरार हो गए थे. इस मामले 8 अधिकारी निलंबित किए गए थे.

विज्ञापन

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट एयरपोर्ट से फरार 30 सोना तस्कर (Gold Smuggler) गेट से निकल गए थे. किसी भी सुरक्षाकर्मी या कस्टम के अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. एयरपोर्ट के गेट का वीडियो वायरल ये खुलासा हुआ है. गौरतलब है कि सोना तस्करों के फरार होने के मामले में लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के आठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है. उन्हें हटाकर वहां नई टीम की तैनाती की गई है. इसके साथ ही तस्करों की तलाश के लिए रामपुर सहित कई अन्य जिलों में छापेमारी की जा रही है.

2 अप्रैल की है घटना
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर शारजाह से लगभग चार करोड़ रुपये का सोना लेकर पहुंचे 30 तस्कर पुलिस और कस्टम को चकमा देकर फरार हो गए थे. कस्टम ने इस सभी को संदेह के आधार हिरासत में लिया था. ये सभी मंगलवार 2 अप्रैल को शारजाह से आने वाली फ्लाइट से आए थे. लखनऊ पहुंचे इन तस्करों से कस्टम के अधिकारी कई घंटे तक पूछताछ करती रहे. अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ी, इसी का फायदा उठाकर 30 तस्कर फरार हो गए. 3 अप्रैल को जब कस्टम विभाग ने सरोजनी नगर थाने में एफआईआर कराई तब इसका खुलासा हुआ था.

डीआरआई ने कस्टम को सौंपे थे तस्कर
जांच में पता चला था कि शारजाह की फ्लाइट से 2 अप्रैल को 169 यात्री आए थे. इनमें से 36 तस्कर थे. संदिग्ध गतिविधियों के चलते डीआरआई ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर इन सभी को लगेज सहित रोक लिया था. क्योंकि जहाज से सिर्फ 36 लगेज ही उतरे थे, बाकी शारजाह में ही छूट गए थे. लेकिन कस्टम विभाग की लापरवाही से 30 तस्कर फरार हो गए थे.

एक ही गांव के थे सभी तस्कर
शुरुआती पड़ताल में पता चला था कि रामपुर जिस गांव टांडा के ये तस्कर हैं. पुलिस और कस्टम वहां छापेमारी कर रही है. इस गांव से पहले भी 19 लोग पकड़े जा चुके हैं. तस्कर फरार होने की घटना के बाद दिल्ली मुख्यालय ने एयरपोर्ट पर तैनात सहायक कस्टम आयुक्त सहित सभी 8 सदस्यों को निलंबित कर दिया था. कस्टम विभाग ने सहायक आयुक्त और कार्यालय प्रभारी को मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया था.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola