Coronavirus UP News Update : तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर का नमूना जांच गायब, फिर से होगी जांच

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान का कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच के लिए लिया गया नमूना नोएडा स्थित प्रयोगशाला से कहीं खो गया, जिसके बाद अब उनका नमूना फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा.

विज्ञापन

सहारनपुर : तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान का कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच के लिए लिया गया नमूना नोएडा स्थित प्रयोगशाला से कहीं खो गया, जिसके बाद अब उनका नमूना फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा. सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ. बीएस सोढी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर में है. उन्होंने बताया कि मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के संक्रमित पाये जाने के बाद उनके निकट संबंधियों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे.

विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान सहित उनके निकट संबंधियों के नमू���े जांच के लिए भेजे गये थे, जिनमें उनके 15 रिश्तेदारों में संक्रमण नहीं पाया गया था. सोढी ने बताया कि इन रिश्तेदारों के साथ मौलाना सलमान की रिपोर्ट नहीं मिली, तो जांच में पता चला कि उनका नमूना प्रयोगशाला से खो गया है. उन्होंने बताया कि मौलाना सलमान का फिर से नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola