UP Election 2022 के तीसरे फेज के लिए कांग्रेस के स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी, कई बड़े नाम हैं शामिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2022 12:48 PM
तीसरे फेज का मतदान 20 फरवरी को होने जा रहा है. पार्टी की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल किया गया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्टार कैंपेनर की सूची जारी कर दी है. इन सभी को तीसरे फेज के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. तीसरे फेज का मतदान 20 फरवरी को होने जा रहा है. पार्टी की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल किया गया है.
लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, अराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, कमल नाथ, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मो. अजहरूद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन आदित्य, हार्दिक पटेल, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेत, हरेंद्र अग्रवाल, रोहित चौधरी, सत्य नारायण पटेल, तौकिर आलम, प्रदीप नरवाल, विकास अवस्थी और मुकेश चौहान के नाम शामिल हैं.
यूपी चुनाव की बात करें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कंधे पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. प्रियंका गांधी पार्टी को यूपी में लीड कर रही हैं. फिर चाहे चुनावी जनसभा हो तो डोर-टू-डोर कैंपेन, प्रियंका गांधी जोरदार चुनाव प्रचार कर रही हैं. शुक्रवार के बाद शनिवार को भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लिए प्रचार किया. पिछले दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने ‘पिंक मेनिफेस्टो’ भी जारी किया था.
Also Read: UP Election 2022: गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, बोलीं- हम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं…
-
पहला चरण – 10 फरवरी – 58 सीट
-
दूसरा चरण – 14 फरवरी – 55 सीट
-
तीसरा चरण – 20 फरवरी – 59 सीट
-
चौथा चरण – 23 फरवरी – 60 सीट
-
पांचवा चरण – 27 फरवरी – 60 सीट
-
छठा चरण – 3 मार्च – 57 सीट
-
सातवां चरण – 7 मार्च – 54 सीट
(चुनाव रिजल्ट का ऐलान – 10 मार्च)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










