ePaper

Ayodhya: सीएम योगी बोले- 80-90 के दशक में अराजकता का शिकार अयोध्या की बदली तस्वीर, अतिथि देवो भव: का करें पालन

Updated at : 12 Nov 2023 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya: सीएम योगी बोले- 80-90 के दशक में अराजकता का शिकार अयोध्या की बदली तस्वीर, अतिथि देवो भव: का करें पालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 80-90 के दशक में कर्फ्यू, अराजकता और अव्यवस्था का शिकार न केवल मठ मंदिर, राम भक्त होते थे बल्कि यहां के व्यवसायियों और नागरिकों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ता था. ऐसे माहौल से मुक्त होकर एक नई व्यवस्था आज हमारी अयोध्या में देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर एक साथ 22 लाख 23 हजार दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनने के अगले दिन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. इस मौके पर उन्होंने राममला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद लोगों को अतिथि देवो भव: की भावना का पालन करने की याद दिलाई. वहीं पूर्व की सरकारों में अयोध्या की उपेक्षा और अराजकता का जिक्र किया. सीएम योगी ने कहा कि 80-90 के दशक में अयोध्या में कर्फ्यू और अराजकता का शिकार न सिर्फ यहां के मंदिर से जुड़े लोग होते थे, बल्कि आम नागरिक और कारोबारी भी इससे प्रभावित होते थे, अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या के वैभव का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों के साथ 54 देशों के 77 मेहमान भी ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बने. दीपोत्सव का भव्य रूप उस श्रृंखला का हिस्सा था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी ने कहा कि दीपावली का पर्व अच्छाई के साथ एक सकारात्मक भाव, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है. इस अवसर पर सबका प्रयास होना चाहिए कि अयोध्या रामराज की भूमि है. रामराज में हर तबके, गरीब, वंचित, दलित, जनजाति और हर समाज के लोगों के लिए पूरा सम्मान है. उसके आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार के अवसर हैं. केंद्र और प्रदेश सरकार इसी के अनुरुप काम कर रही हैं.

अराजकता से दूर अब अयोध्या की नई तस्वीर सबके सामने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि सात वर्षों से ऐसा मौका देखने को मिल रहा है. इससे पहले इसी अयोध्या में 80-90 के दशक में कर्फ्यू, अराजकता और अव्यवस्था का शिकार न केवल मठ मंदिर, राम भक्त होते थे बल्कि यहां के व्यवसायियों और नागरिकों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल से मुक्त होकर एक नई व्यवस्था, एक नया स्वरूप, आज हमारी अयोध्या में देखने को मिल रहा है. अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम इसमें मील का पत्थर साबित हो रहा है.

Also Read: UP News: यूपी एटीएस ने ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े चार आतंकियों को दबोचा, बड़ी वारदात की रच रहे थे साजिश
केंद्र-राज्य सरकार के कार्यक्रमों में सहभागी बने जनता

सीएम योगी ने कहा​ कि अब हमारा दायित्व है कि केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर जो कार्यक्रम, विकास की योजनाएं अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी के रूप में प्रस्तुत करने के लिए संचालित की जा रही हैं, उसमें हम सभी अपने स्तर पर सहयोग करें. सभी लोगों की जन सहभागिता के माध्यम से इन योजनाओं को समय से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

अयोध्या आने वाले लोगों के साथ करें अच्छा व्यवहार

उन्होंने कहा कि सभी लोग के सामने ‘अतिथि देवो भव:’ के उत्तम उदाहरण को प्रस्तुत करने का अवसर 22 जनवरी और पूरे जनवरी-फरवरी मास में होगा. अयोध्या का वैभव और भव्यता देखने लायक होगा. दुनिया अयोध्या के के प्रति आकर्षित होगी. उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी राम भक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम और बजरंगबली हनुमानजी से प्रार्थना है कि वे सभी के व्यक्तिगत, व्यवसायिक और सामाजिक जीवन में खुशहाली प्रदान करें.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola