ePaper

UP Chunav 2022: ‘गर्मी शांत’ करने के बयान पर जयंत चौधरी का तंज- बीजेपी वालों की चर्बी कम करने का समय आया

Updated at : 01 Feb 2022 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: ‘गर्मी शांत’ करने के बयान पर जयंत चौधरी का तंज- बीजेपी वालों की चर्बी कम करने का समय आया

जयंत चौधरी ने कहा है कि मतदाताओं को चाहिए कि वो बीजेपी के खिलाफ मतदान करें ताकि उनकी चर्बी को खत्म की जा सके.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 10 मार्च को होगी. इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दूसरी तरफ जुबानी हमले भी बढ़ गए हैं. अब, रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने 10 मार्च के बाद ‘गर्मी शांत’ करने की बात कही थी. जयंत चौधरी ने कहा है कि मतदाताओं को चाहिए कि वो बीजेपी के खिलाफ मतदान करें ताकि उनकी चर्बी को खत्म की जा सके.

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गोरई में कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि 10 मार्च के बाद गर्मी शांत कर देंगे. प्रदेश की जनता बीजेपी के खिलाफ वोट करके उनकी चर्बी कम करे. जयंत चौधरी ने तंज कसा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों पहले चली शीतलहर में ठंड लग गई है. उन्होंने लोगों से चुनाव में रालोद को समर्थन देने की अपील की. जयंत चौधरी ने नौजवानों, बेरोजगारों और किसानों के नाम पर जनता से समर्थन मांगा. जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर भी हमला बोला.

मोदी जी कहते थे कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. 2022 आ चुका है. क्या किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है? नौजवानों ने भाजपा सरकार बनाई. उनको यूनिवर्सिटी में घुसकर पीटा जा रहा है.

जयंत चौधरी, अध्यक्ष, रालोद

Also Read: लखनऊ की सरोजनी नगर से चुनाव लड़ेंगे ‘पीएम मोदी’, BJP से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

जयंत चौधरी ने तंज कसा कि सीएम योगी को कंबल ओढ़कर गोरखपुर में सोना चाहिए. योगी जी कहते हैं इनकी गर्मी निकाल दूंगा. यहां मई-जून में शिमला जैसी ठंड होगी. लगता है पिछले सप्ताह चली शीतलहरी में सीएम योगी आदित्यनाथ को ठंड लग गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरों के काम को अपना बताते हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में गन्ने का मिल लगाने काम सिर्फ चौधरी अजित सिंह ने किया था. पिछले पांच सालों से योगी जी मिल लगाने की बात कर रहे हैं. इन्होंने एक कोल्हू तक नहीं लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola