भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार की देर शाम घोषित कर दी गई. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इसकी घोषणा की. नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे भी शामिल किए गये हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है. इनमें 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 1 प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, 1 मुख्यालय प्रभारी, एक प्रभारी प्रकोष्ठ विभाग को शामिल किया है. इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन
undefined

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची घोषित की. नोएडा विधायक पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादूर पाठक, मेरठ से कांताकर्दम समेत 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

undefined

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है. जिसमें कानपुर बुन्देल खंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पाल को दी गयी है. वहीं काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दिलीप पटेल को दी गयी है. गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी शहजानन्द राय को दी गयी है. कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola