ePaper

दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी- सुधांशु त्रिवेदी

Updated at : 15 Feb 2022 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी- सुधांशु त्रिवेदी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी अपना घर भी नहीं बचा पाएगी. अपराधियों के दम पर गठबंधन चुनाव जीतना चाहता है. अब अपराधी के बेटे को वाया गठबंधन चुनाव मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि जनता सपा का मंसूबा जानती है. उसे गुंडे, माफियाओं का प्रश्रय देने वाली सरकार नहीं चाहिए.

अपराधियों को चुनाव लड़ा रही है सपा- सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सपा अपराधियों को चुनाव लड़ा रही है. वह अपराधियों के दम पर सरकार में वापसी का सपना पाले हुए है. खुद टिकट नहीं दे पा रही है तो गठबंधन के टिकट पर उन्हें लड़वा रही है. इनका नापाक गठबंधन कांग्रेस से भी है. उन्होंने कहा कि जिस अपराधी को कांग्रेस ने पंजाब की जेलों में मौज करवाई थी, उसको अखिलेश यादव चुनाव लड़वाते थे. बसपा भी इससे पीछे नहीं है. अब फिर समाजवादी पार्टी उसके बेटे को चुनाव लड़वाकर क्या संदेश देना चाहती है?

Also Read: UP Election 2022: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- बयान से हारेंगे
करारी हार विपक्ष का स्वागत करने के लिए खड़ी है- सुधांशु त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव बीजेपी भारी सीटों के साथ जीत रही है. पहले और दूसरे चरण में सपा, बसपा और कांग्रेस को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है, उससे उनके नेता बौखलाए हैं. वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. अनाप-शनाप बोल रहे हैं. तीसरे चरण में उनकी हालत और भी खराब होने वाली है. वे अपना घर भी गंवाने वाले हैं. करारी हार उनका स्वागत करने के लिए खड़ी है.

Also Read: बाबा मुख्यमंत्री के राज में इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा है, पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं- अखिलेश यादव

Posted by: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola