ePaper

बदायूं में गन्ने की ट्रॉली में घुसी अनियंत्रित कार, गर्भवती महिला-पति और दस साल के बच्चे की मौत, युवक घायल

Updated at : 22 Mar 2023 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
बदायूं में गन्ने की ट्रॉली में घुसी अनियंत्रित कार, गर्भवती महिला-पति और दस साल के बच्चे की मौत, युवक घायल

बदायूं: बताया जा रहा है कि शाकिर अपनी गर्भवती पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ ससुराल वजीरगंज के गांव आया हुआ था. जहां से परिवार दिल्ली वापस लौट रहा था. उनके साथ शाकिर की पत्नी का भाई भी था. इसी दौरान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास ये हादसा हुआ.

विज्ञापन

Lucknow: प्रदेश में बदायूं जनपद के बिसौली कोतवाली इलाके में बुधवार को अनियंत्रित कार गन्ने की ट्रॉली में जा घुसी, जिससे गर्भस्थ शिशु सहित पति पत्नी और मासूम की मौत हो गई. हादसे में परिवार का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है.

दिल्ली के महरौली निवासी 35 वर्षीय शाकिर पुत्र शौकत खान ससुराल बदायूं के हतरा से घर वापस जा रहा था. रास्ते में उसकी अनियंत्रितत कार गन्ने से भरे ट्रॉली में जा घुसी, जिससे शाकिर, उसकी गर्भवती पत्नी रोजी और 10 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं शाकिर का साला मोइन पुत्र याकूब निवासी हतरा थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए.

Also Read: लखनऊ: अलाया अपार्टमेंट की बुनियाद रखने के साथ ही मंडराने लगा था खतरा, कमिश्नर की रिपोर्ट में हादसे का सच उजागर

बताया जा रहा है कि शाकिर अपनी गर्भवती पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ ससुराल वजीरगंज के गांव आया हुआ था. जहां से परिवार दिल्ली वापस लौट रहा था. उनके साथ शाकिर की पत्नी का भाई भी दिल्ली जाने के लिए साथ में था. वह भी जीजा के साथ दिल्ली में काम करता है. इसी दौरान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास ये हादसा हुआ.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने कार में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की. लेकिन सिर्फ शाकिर के साले को ही बचाया जा सका, बाकी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola