वामपंथी दलों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 20 अगस्त को लखनऊ में
Updated at : 13 Aug 2018 11:43 AM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों की एक बैठक में वामदलों ने आगामी 20 अगस्त को समानुपातिक चुनाव प्रणाली एवं चुनाव सुधारों पर एक राज्य स्तरीय कन्वेन्शन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया . यह कन्वेन्शन लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों की एक बैठक में वामदलों ने आगामी 20 अगस्त को समानुपातिक चुनाव प्रणाली एवं चुनाव सुधारों पर एक राज्य स्तरीय कन्वेन्शन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया . यह कन्वेन्शन लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि कन्वेन्शन को वामपंथी दलों के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित करेंगे.
भाकपा के केन्द्रीय सचिव मण्डल के सदस्य एवं सांसद डी॰ राजा, भाकपा (मा) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और पूर्व सांसद नीलोत्पल बसु, भाकपा (माले) की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन तथा फारबर्ड ब्लाक के राष्ट्रीय सचिव देवब्रत विश्वास आदि नेता कन्वेन्शन को प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




