कानपुर में जेप्टो-रिलायंस समेत 3 के लाइसेंस सस्पेंड, गोविंद नगर में 1.20 क्विंटल खोया मिला, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली खामियां

Updated:
विज्ञापन

कानपुर खाद्य विभाग ने 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कानपुर में त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच में जेप्टो, रिलायंस और मेट्रो जैसी फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. वहीं, गोविंद नगर में गंदे कपड़ों में रखा 1.20 क्विंटल खोया मिलने से हड़कंप मच गया, जानें पूरी कार्रवाई में क्या-क्या सामने आया.

विज्ञापन

Kanpur Food Department: त्योहारों में घरों तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं. कानपुर में खाद्य विभाग की जांच में कहीं साफ-सफाई की कमी मिली, तो कहीं खोया गंदे कपड़ों में लिपटा मिला. विभाग ने दो दिनों में ई-कॉमर्स से जुड़े 27 प्रतिष्ठानों की जांच की. खामियां मिलने पर 19 प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया. वहीं, तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए. गोविंद नगर में करीब 39 हजार रुपये मूल्य का 1.20 क्विंटल खोया भी नष्ट कराया गया.

विज्ञापन

जांच में जेप्टो, रिलायंस और मेट्रो में मिलीं खामियां

खाद्य विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान तेज किया है. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान आरआर विजन वेंचर (जेप्टो) वर्ग-6, रिलायंस रिटेल लिमिटेड, सुजानपुर-भीमसेन रोड और मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया लिमिटेड, सुजानपुर-भीमसेन रोड में अनियमितताएं मिलीं.

कोल्ड रूम नहीं, साफ-सफाई में भी कमी

जांच में तीनों प्रतिष्ठानों में कोल्ड रूम की व्यवस्था नहीं मिली. इसके अलावा साफ-सफाई और रखरखाव में भी कमियां सामने आईं. खाद्य विभाग ने इन अनियमितताओं को आधार बनाकर तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए. वहीं, जांच के दौरान कमियां मिलने पर 19 अन्य प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया.

गंदे कपड़ों में रखा था 1.20 क्विंटल खोया

खाद्य विभाग की टीम ने गोविंद नगर के सी ब्लॉक स्थित संदीप गुप्ता के परिसर में भी जांच की. यहां करीब 1 क्विंटल 20 किलो खोया गंदे कपड़ों में लपेटकर रखा मिला. टीम ने खोये का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा. खाद्य पदार्थ के रखरखाव की स्थिति को देखते हुए विभाग ने आगे की कार्रवाई की.

करीब 39 हजार रुपये का खोया कराया नष्ट

नमूना लेने के बाद बचा हुआ खोया गोविंद नगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट ले जाया गया. वहां उसे नष्ट करा दिया गया. नष्ट किए गए खोये की कीमत करीब 39 हजार रुपये बताई गई है. त्योहारों के बीच खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है.

Also Read: प्रयागराज एक्सप्रेस का बदला समय, हमसफर अब नई दिल्ली नहीं आनंद विहार से चलेगी, जानें तारीख और नया टाइम टेबल!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola