ePaper

Heat Wave Alert: सावधान! यूपी में आग उगलेगा सूरज, इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

Updated at : 18 May 2025 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
heat wave

heat wave

Heat Wave Alert: राज्य में लू के आसार को देखते हुए योगी सरकार ने कई जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसके लिए सरकार ने राहत विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी हीट स्ट्रोक से बचाव संबंधी सुझाव दिए हैं.

विज्ञापन

Heat Wave Alert: लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, राज्य के पूर्वी भाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. राज्य में लू के आसार को देखते हुए योगी सरकार ने कई जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसके लिए सरकार ने राहत विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी हीट स्ट्रोक से बचाव संबंधी सुझाव दिए हैं.

19 जिलों में सूरज की तपिश

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 18 मई को बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्से में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलने की संभावना है. इस संबंध में 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी और तराई वाले इलाकों के 14 जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, प्रदेशवासियों को किया अलर्ट

इन जिलों में सूरज उगलेगा आग

मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी और आसपास के इलाकों में लू के आसार हैं. इन जिलों के रहवासियों को सूरज की तपिश झेलनी पड़ सकती है.

बिजली कड़कने के साथ बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है.

इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, हाथरस, आगरा, झांसी और ललितपुर के इलाकों में भयंकर गर्मी के आसार हैं.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola