गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने घर में आग लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

युवक ने घर में आग लगाकर दी जान (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोरखपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली. पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. जानें पूरी घटना.

विज्ञापन

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक ने कथित तौर पर खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली. इस घटना में उसकी जान चली गई. हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं, आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद से परेशान था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी अरविंद निषाद पारिवारिक कलह से काफी परेशान था. बुधवार को पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के बीच उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कुछ देर बाद कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया. विशेषज्ञ टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

पारिवारिक विवाद की वजह भी खंगाल रही पुलिस

क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ राजीव सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया और पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जाएगी. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.

Also Read: यूपी में बदला मौसम का मिजाज! सुबह-शाम कोहरा, हरदोई में पारा 13 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola