UP के गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क जैसी सुविधाओं के साथ बनेगा प्लग एंड प्ले कॉरिडोर, बिजली-पानी समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

गीडा औद्योगिक कॉरिडोर, गोरखपुर (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोरखपुर के धुरियापार में 120 एकड़ में बनेगा नया प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर. 102.35 करोड़ की इस परियोजना से औद्योगिक निवेश और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.

विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए धुरियापार के गीडा सेक्टर-6 में 120 एकड़ में प्लग एंड प्ले औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत प्रस्तावित इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को शासन से मंजूरी मिल गई है. परियोजना के विकास पर 102.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

102.35 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी

औद्योगिक कॉरिडोर के विकास के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें केंद्र सरकार 88 करोड़ रुपये देगी. मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में गोरखपुर समेत प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों की डीपीआर को मंजूरी दी गई. गीडा की ओर से कॉरिडोर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर डीपीआर तैयार कराई गई थी. अब मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

उद्योग लगाने के लिए मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

कॉरिडोर में प्लास्टिक पार्क की तर्ज पर प्लग एंड प्ले सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. इसके तहत उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं पहले से विकसित की जाएंगी. इनमें सड़क, बिजली और पानी के साथ औद्योगिक भूखंड, फ्लैटेड फैक्ट्री, वेयरहाउसिंग और कॉमन फैसिलिटी सेंटर शामिल हैं. इन सुविधाओं से उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

16 तरह की औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने की संभावना

गीडा ने भव्या योजना के तहत धुरियापार के सेक्टर-6 में 120 एकड़ भूमि चिन्हित की है. इस क्षेत्र में 16 तरह की औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने की संभावना है. अधिकारियों के मुताबिक, यहां देश की बड़ी कंपनियां भी निवेश कर सकती हैं. केंद्र सरकार से परियोजना के लिए 88 करोड़ रुपये मिलने के बाद उद्यमियों के लिए भूमि की कीमत अपेक्षाकृत कम रखने की संभावना जताई जा रही है.

देश में विकसित होंगे 100 औद्योगिक क्षेत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च 2026 में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत देशभर में 100 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं. उत्तर प्रदेश में सात स्थानों पर ऐसे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है, जिनमें गोरखपुर का धुरियापार भी शामिल है. इस परियोजना से दक्षिणांचल में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है. गीडा का लक्ष्य बड़े उद्योगों के साथ स्थानीय उद्यमियों को भी औद्योगिक गतिविधियों से जोड़ना है.

Must Read: बरेली के जिस घर में गूंज रही थीं जन्मदिन की खुशियां, आखिर जश्न में ऐसा क्या हुआ कि 16 साल के किशोर की चाकू घोंपकर हत्या? जानें पूरी खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola