आगरा में शादी के अगले दिन पति की आपत्तिजनक मांग, शर्त सुनकर सदमे में चली गई दुल्हन, UP पुलिस भी हैरान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगरा में शादी के अगले दिन पति ने नवविवाहिता के सामने आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद युवती सदमे में आ गई. मामले में दहेज उत्पीड़न और डेटा चोरी का केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

UP News: आगरा शहर के हरीपर्वत क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और संवेदनशील डेटा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि शादी में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च करने और 25 लाख रुपये दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई.

विज्ञापन

शादी के अगले दिन रखी आपत्तिजनक शर्त, सदमे में आई युवती

नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी. 18 से 21 अप्रैल तक JR ग्रैंड रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया गया था. आरोप है कि शादी के अगले ही दिन पति ने उससे एक आपत्तिजनक शर्त मानने का दबाव बनाया. पति ने कहा कि उसकी पिछली प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है, इसलिए वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ संबंध बनाए. इस बात से युवती मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई. विरोध करने पर भी पति लगातार उस पर दबाव बनाता रहा.

ननद पर निजी और कंपनी का डेटा चोरी करने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी ननद ने उसका पासवर्ड डालकर मोबाइल खोल लिया और उसमें मौजूद निजी चैट व कंपनी से जुड़ा गोपनीय डेटा कॉपी कर लिया. बाद में ननद अपनी कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरु चली गई. आरोप है कि पति बेंगलुरु पहुंचा और वहां युवती के मोबाइल व कंपनी के लैपटॉप से निजी बातचीत, गोपनीय जानकारी और सहकर्मियों से संबंधित डेटा निकालकर अपने मोबाइल में सेव कर लिया और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी. युवती का आरोप है कि इसी डेटा के आधार पर पति उसे बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है.

मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा, चल रहा है इलाज

नवविवाहिता का कहना है कि ससुरालियों की लगातार प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त हो गई है. 9 जुलाई से उसका आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज चल रहा है.

पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद केस दर्ज

पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मिलकर अपना डेटा वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर हरीपर्वत थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धीकरण, कांग्रेस बोली- सद्बुद्धि के लिए यज्ञ होना चाहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola