ePaper

Kanpur News: पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, SHO समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई जिलों की फोर्स तैनात

Updated at : 13 Dec 2022 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, SHO समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई जिलों की फोर्स तैनात

Kanpur Crime News: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. इलाके में तनाव को बढ़ता देख आसपास के जिलों की फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया.

विज्ञापन

Kanpur Crime News: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में पुलिस की कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. इलाके में तनाव को बढ़ता देख आसपास के जिलों की फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया. शिवली थाना क्षेत्र के मैथा में व्यापारी से करीब साढ़े चार लाख की लूट के मामले में एक युवक को उठाया गया था. जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने से मौत का आरोप लगाया है. वहीं एसपी ने शिवली कोतवाल, मैथा चौकी प्रभारी व एसओजी टीम समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

बता दें शिवली थाना क्षेत्र के मैथा में व्यापारी से करीब साढ़े चार लाख की लूट के मामले में एक युवक को उठाया गया था. जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने से मौत का आरोप लगाया है. वहीं एसपी ने शिवली कोतवाल, मैथा चौकी प्रभारी व एसओजी टीम समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.

क्या है मामला

गौरतलब है कि शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में 6 दिसम्बर को सर्राफा व्यापारी चंद्रभान के साथ में लूट हो गई थीं. चंद्रभान मैथा बाजार से अपनी दुकान को बंद कर के लौट रहा था. तभी से आ रहे बाइक सवार 6 बदमाशों ने चंद्रभान करीब साढ़े चार लाख रुपये और जेवरात लूट लिए थे. जिसका खुलासा करने के लिए शिवली थाने की पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया था. पुलिस ने पूछताछ के लिए सोमवार को चंद्रभान के भतीजे बलवंत और 5 लोगों को उठाया था.

पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत

पुलिस की कस्टडी में लेने के कुछ देर बाद ही बलवंत की तबियत बिगड़ गई थी. जिसके बाद पुलिस इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गई थी. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई. जहां पर परिजन और पुलिस के बीच झड़प हो गई. मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस पर आरोप लगाया.

क्या कहा एसपी ने

एसपी कानपुर देहात सुनीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की घटना में पूछताछ के लिए बलवंत को बुलाया गया था. वह स्वयं पुलिस थाना पहुंचा था. रात में सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे अस्पताल ले जाया गया.

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. पूरे घटना क्रम में शिवली कोतवाल राजेश सिंह, SOG प्रभारी प्रशांत गौतम, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान पांडेय और SOG टीम समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पूरे मामले की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. युवक की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए जिले की पुलिस के अलावा इटावा, कानपुर, औरैया, कन्नौज आदि जगहों की पुलिस और पीएसी को शिवली में तैनात किया गया है.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola