UP News: मुंबई पुलिस ने बस्ती से असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh News: आप को बता दें असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का साला सौरभ तिवारी मुम्बई कैडर का आईपीएस है, जो मुंबई पुलिस में डीसीपी के पद पर तैनात था. मनी एक्सटॉर्शन के मामले में पिछले कई महीने से फरार चल रहा है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: बस्ती वाणिज्यकर विभाग में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा (Ashutosh Mishra) को मुम्बई पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने अरेस्ट किया है. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद असिस्टेंट कमिश्नर का मेडिकल कराया गया और कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि मनी एक्सटॉर्शन मामले में असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का आईपीएस साला अभी फरार है.

विज्ञापन

आप को बता दें असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का साला सौरभ तिवारी मुम्बई कैडर का आईपीएस है, जो मुंबई पुलिस में डीसीपी के पद पर तैनात था. मनी एक्सटॉर्शन के मामले में पिछले कई महीने से फरार चल रहा है. मुम्बई पुलिस को उसकी तलाश है. एक्सटॉर्शन मामले में मुम्बई पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की जिसमें फरार आईपीएस सौरभ तिवारी और बस्ती में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा का नाम शामिल था.

Also Read: Gorakhnath Temple Attack: मंदिर पर हमला करने वाला मुर्तजा के लैपटॉप में मिला आतंक का जखीरा, एक्शन में ATS

मंगलवार को मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने वाणिज्य कर कार्यालय से असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन आशुतोष मिश्रा को अरेस्ट किया. गिरफ्तारी के बाद टीम उनको बस्ती कोतवाली में लेकर गई, जहां से मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया. माना जा रहा है कि ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस उनको अपने साथ ले जाएगी. वहीं, बस्ती सदर सीओ अलोक प्रसाद ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक केस के सिलसिले में उन्हें अरेस्ट किया है. दो घंटे की पूछताछ की गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola