ePaper

UPTET Result 2021: 8 मार्च को जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, आज आएगी फाइनल आंसर-की, ऐसे करें चेक

Updated at : 07 Apr 2022 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
UPTET Result 2021: 8 मार्च को जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, आज आएगी फाइनल आंसर-की, ऐसे करें चेक

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का रिजल्ट कल यानी 8 मार्च को जारी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीईटी का रिजल्ट शुक्रवार को जारी होगा. इससे पहले गुरुवार यानी आज फाइनल आंसर-की जारी होगी यहां चेक करें updeled.gov.in .

विज्ञापन

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को अब और इंतजार नहीं करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीईटी का रिजल्ट शुक्रवार को जारी होगा. इससे पहले गुरुवार यानी (7 अप्रैल) आज फाइनल आंसर-की (UPTET Answer key) जारी होगी. यूपीटीईटी परिणाम जारी करने के लिए शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को अनुमति दे दी है.

नियामक प्राधिकारी को शासन से मिली अनुमति

बेसिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को बेसब्री इंतजार है, समय-समय पर रिजल्ट की संभावित तारीख आती रहीं, लेकिन रिजल्ट नहीं आया. इस बार रिजल्ट आना तय है, क्योंकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी को शासन से अनुमति मिल गई है. रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी updeled.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

8 मार्च को जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट

हालांकि, एक और अच्छी बात ये है कि यूपीटीईटी के 18 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट 8 मार्च को जारी होता तो वहीं फाइनल आंसर-की आज ही जारी होनी है. रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार होगा. मालूम हो कि यूपीटीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी को दो शिफ्टों में किया गया था. इसमें कुल 21,65,179 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से कुल 18,22,112 सम्मिलित हुए थे.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा

यूपीटीईटी की प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा के लिए रजिस्टर 12,91,627 अभ्यर्थियों में से 10,73,302 उपस्थित हुए थे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के लिए रजिस्टर 8,73,552 अभ्यर्थियों में से 7,48,810 (85.72) उपस्थित हुए थे.

UPTET Result 2021: यूपीटीईटी का रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • स्टेप-1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं

  • स्टेप-2: यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

  • स्टेप-3: अब आपके सामने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट होगी.

  • स्टेप-4: रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकलवा लें

Posted by: Sohit kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola