UPTET Exam 2021: परीक्षा में रखें इन बातों का ख्याल, एग्जाम सेंटर में गलती से भी न ले जाएं ये चीजें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2022 10:09 AM

विज्ञापन

Patna: Candidates undergo a security check before entering an examination centre for the National Eligibility-Cum-Entrance Test (NEET), during unlock 4.0, in Patna, Sunday, Sept. 13, 2020. (PTI Photo)(PTI13-09-2020_000022B)

UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा. इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने जा रही है. यूपीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले यूपीटीईटी पेपर लीक (UPTET Paper Leak) हो जाने की वजह से नवंबर में इसे कैंसिल कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने यूपीटीईटी परीक्षा को सख्ती के साथ कराए जाने का निर्देश दिया है.

परीक्षा में न ले जाएं ये चीजें

UPTET परीक्षा केंद्र (UPTET Exam Centre) पर इरेजर, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, लॉग टेबल, कार्डबोर्ड, मोबाइल फोन, सोने के जेवर, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, हेल्थ बैंड, ईयरफोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, पेजर, घड़ी या कलाई घड़ी, कैमरा, पर्स, काला चश्मा, हैंड बैग, एक्सेसरीज, स्केल, पेन ड्राइव, राइटिंग पैड जैसी कोई भी चीजें लेकर न जाएं. उम्मीदवारों के पास से इनमें से कोई भी चीज पकड़ी जाती है तो उन्हें इस परीक्षा से हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है.

Also Read: UP Election: मायावती ने पहले दिया पार्टी का टिकट फिर पलटा फैसला, पहले चरण के 7 प्रत्याशियों का काटा पत्ता
इन बातों का रखे ध्यान

  • परीक्षा केंद्र से समय पर पहुंचना जरूरी है, देर से आने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेशनहीं दी जाएगी.

  • उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होने चाहिए.

  • उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में अन्य उम्मीदवारों से कुछ भी पूछने की इजाजत नहीं है.

  • परीक्षा केंद्र पर बांटे गए पेपर के अलावा किसी अन्य पेपर शीट पर अपना रफ काम न करें.

  • परीक्षा खत्म होने तक उम्मीदवार परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जा सकते हैं.

  • प्रश्नपत्र, कॉपी और ओएमआर शीट हर छात्र के लिए सेपरेट लिफाफे में दिए जाएंगे.

दो पालियों में होगी यूपीटीईटी परीक्षा

बता दें कि 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक चलेगी, और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे चलेगी. यूपीटीईटी परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola