लखनऊ : फिर हुई ड्राइवर की पिटाई, थप्पड़ गर्ल के बाद अब 'चप्पल लेडी' का VIDEO VIRAL

Updated at : 22 Aug 2021 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ : फिर हुई ड्राइवर की पिटाई, थप्पड़ गर्ल के बाद अब 'चप्पल लेडी' का VIDEO VIRAL

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में फिर ड्राइवर की पिटाई हुई है. थप्पड़ गर्ल के बाद अब 'चप्पल लेडी' का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला टेंपो चालक को चप्पल से पीटती नजर आ रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थप्पड़ गर्ल के बाद अब चप्पल लेडी का वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला चप्पल से टेंपो चालक की पिटाई करती नजर आ रही है. हालांकि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्ड भी मौजूद थे, लेकिन वे तमाशबीन बने रहे. वहीं इस घटना की वजह से जाम भी लग गया. वीडियो विकास नगर के टेढ़ी पुलिया चौराहे का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो के मुताबिक, टेंपो चालक दौड़ता हुआ चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के पास पहुंचता है और महिला व उसके साथ मौजूद दो युवकों से किराए को लेकर हुए विवाद की जानकारी देता है. होमगार्ड, चालक की बात सुन रहे होते हैं तभी दो युवक वहां पहुंचते हैं और चालक को धमकाते हुए उससे झगड़ा करने लगते हैं. यह देख लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगती है. इसी दौरान एक महिला वहां पहुंचती है और चालक को चप्पलों से पीटने लगती है.

वहीं, आसपास खड़े लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगते हैं, लेकिन किसी ने भी चालक को महिला के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत नहीं की. जिस समय यह घटना हुई , उस समय टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही शिव प्रकाश दो होमगार्डों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे. वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया.

Also Read: #ArrestLucknowGirl : बीच सड़क पर लड़की ने कैब ड्राइवर को उछल-उछलकर जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

इस बारे में विकासनगर के इंस्पेक्टर आनंंद तिवारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वीडियो कब का है, इसकी पड़ताल की जा रही है. अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें, इसके पहले एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसने एक-एक करके कई थप्पड़ कैब ड्राइवर को जड़े. कैब ड्राइवर लगातार अपना पक्ष रख रहा था, लेकिन वह नहीं सुन रही थी. हालांकि वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आये थे, लेकिन उनसे भी वह लड़की उलझती नजर आई. वायरल वीडियो लखनऊ शहर के जेबरा क्रॉसिंग के बीच का था.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola