ePaper

Aligarh News: अलीगढ़ के 19 नगर निकायों में 221 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 20 Oct 2022 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: अलीगढ़ के 19 नगर निकायों में 221 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट

यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव के बारे में दिशानिर्देश जारी किए. इस चुनाव के दौरान अलीगढ़ के 19 नगर निकायों में 221 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है. यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव के बारे में दिशानिर्देश जारी किए. इस चुनाव के दौरान अलीगढ़ के 19 नगर निकायों में 221 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे.

19 नगर निकायों में 221 मतदान केन्द्रों पर पड़ेंगे वोट

राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदाता पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक की गई. अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निकाय निर्वाचन के लिये की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, अलीगढ़ में 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका परिषद, पूर्व की सृजित 9 नगर पंचायतें और नवसृजित 7 नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 19 नगर निकाय हैं, जिनमें चुनाव कराना है. जिसके लिए 221 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

कहां कितने मतदान केंद्र बनाए गए

  • नगर निगम में 90 वार्ड के लिये 159 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं

  • नगर पालिका अतरौली में 25 वार्ड के लिए 13 मतदान केंद्र

  • खैर में 25 वार्ड के लिए 12 मतदान केंद्र

  • नगर पंचायत छर्रा में 15 वार्ड के लिए 6 मतदान केंद्र

  • बेसवां में 10 वार्ड के लिए 3 मतदान केंद्र

  • इगलास में 11 वार्ड के लिए 5 मतदान केंद्र

  • जट्टारी में 13 वार्ड के लिए 4 मतदान केंद्र

  • कौडियागंज में 11 वार्ड के लिए 5 मतदान केंद्र

  • जलाली में 13 वार्ड के लिए 6 मतदान केंद्र

  • पिलखना में 10 वार्ड के लिए 2 मतदान केंद्र

  • विजयगढ़ में 10 वार्ड के लिए 3 मतदान केंद्र

  • हरदुआगंज में 11 वार्ड के लिए 3 मतदान केंद्र

  • चण्डौस में 11 वार्ड के लिए 5 मतदान केंद्र

  • पिसावा में 12 वार्ड के लिए 7 मतदान केंद्र

  • गभाना में 15 वार्ड के लिए 7 मतदान केंद्र

  • मडराक में 15 वार्ड के लिए 8 मतदान केंद्र

  • बरौली में 14 वार्ड के लिए 8 मतदान केंद्र

  • टप्पल में 13 वार्ड के लिये 6 मतदान केंद्र

  • जवां सिकन्दरपुर में 14 वार्ड के लिए 10 मतदान केन्द्र

30 अक्टूबर तक डाटा फीडिंग हो जाएगी पूरी

नगर निगम अलीगढ़ और नगर पंचायत इगलास का सीमा विस्तार किया गया है. बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसकी पाण्डुलिपियां तैयार की जा रही हैं. डाटा फीडिंग का कार्य 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा.

बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि, 20 अक्टूबर से बीएलओ द्वारा नगर निगम क्षेत्र में घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा, जिसे 30 अक्टूबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा. प्रपत्रों एवं लिफाफों की छपाई के लिये टेण्डर हो गया है. इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन स्कैनिंग का कार्य पूर्ण हो गया है. एफएलसी का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा. 18 अक्टूबर तक नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 13283 नये मतदाता जोड़े गये हैं इसके साथ ही 6587 नाम हटाये गये हैं एवं 2509 का संशोधन किया गया है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola