ePaper

UP की रेस में पीछे छूटी कांग्रेस: प्रियंका गांधी बोलीं- हम अपनी मेहनत को वोटों में तब्दील नहीं कर पाए

Updated at : 11 Mar 2022 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
UP की रेस में पीछे छूटी कांग्रेस: प्रियंका गांधी बोलीं- हम अपनी मेहनत को वोटों में तब्दील नहीं कर पाए

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के लिए जितनी मेहनत बीजेपी और सपा ने की कमोबेश उतनी मेहनत कांग्रेस को जिताने के लिए प्रियंका गांधी ने की, लेकिन परिणाम प्रियंका के मन मुताबिक नहीं आए, और कांग्रेस को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

UP Election Result 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम जारी हो चुके हैं. प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी ने इतिहास रच 403 में से 255 सीटों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज की है. वहीं समाजवादी पार्टी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. सबसे बड़ा झटका देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लगा, जिसे सिर्फ 2 सीट पर ही संतोष करना पड़ा है. इस बीच कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपनी हार को स्वीकार किया है.

लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है. हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया. लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए.कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिएसंघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी.

कांग्रेस के लिए पांचों राज्य के परिणाम निराशाजनक

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद अगर कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड देखें तो यूपी ही नहीं अन्य चार राज्यों में भी स्थिति निराशाजनक रही. कांग्रेस पार्टी में सभी 5 राज्यों में अपनी जीत के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सबसे अधिक मेहनत उत्तर प्रदेश में की. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ जहां आधी आबादी तक अपनी आवाज जरूर पहुंचाई लेकिन उनका ये प्रयास वोटों में तब्लीद नहीं हुआ, जिसे खुद प्रियंका गांधी भी स्वीकार कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola