Lockdown 3.0: नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बलिया जिला रेड जोन में तब्दील ,आधा दर्जन से अधिक जगह किए गए सील

Author : शशिकांत ओझा Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2020 4:38 PM

विज्ञापन

लॉकडाउन के 47 वें दिन यूपी के बलिया जिले में कोरोना के मरीज मिलने की शुरुआत हुई थी जो शुक्रवार को बढकर 10 हो गई. जिले में नौ और मरीज मिले हैं. नए मिले सभी मरीज पहले मरीज के साथी हैं जो एक साथ गुजरात के अहमदाबादा से आए थे.10 मरीजों की पुष्टि होने से अब बलिया रेड जोन में आ गया है.

विज्ञापन

लॉकडाउन के 47 वें दिन यूपी के बलिया जिले में कोरोना के मरीज मिलने की शुरुआत हुई थी जो शुक्रवार को बढकर 10 हो गई. जिले में नौ और मरीज मिले हैं. नए मिले सभी मरीज पहले मरीज के साथी हैं जो एक साथ गुजरात के अहमदाबादा से आए थे.10 मरीजों की पुष्टि होने से अब बलिया रेड जोन में आ गया है.

बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के अनुसार जिले में नौ मरीजों का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. सभी को कोरोना केयर युनिट में लाया जा रहा है. यह जनपद का पहला केस है. पॉजिटिव पाए गए सभी युवक अहमदाबाद से ट्रेन संख्या 09455 से चार मई को जौनपुर पहुंचे थे. वे जौनपुर से बलिया रोडवेज की बस से पांच मई को पहुंचे. जिले में पहुंचने पर सभी को होम क्वारेंटीन किया गया था. जब एक मरीजपॉजिटिव पाया गया तो सभी को क्वारेंटीन सेंटर लाकर उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया. आज जिले में नौ लोगों का रिजल्ट पॉजिटिव मिला है.

टाउन एरिया बैरिया सहित आधा दर्जन स्थान हॉटस्पॉट चयनित, किया गया सील :

जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए करोना के मरीज मिलने वाले स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए उन्हें अग्रिम आदेश तक सील करवा दिया है. जिन स्थानों को हॉटस्पॉट चयनित किया गया है उसमें बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बैरिया, ग्राम पंचायत जगदेवा, ग्राम पंचायत चांद दियर शामिल हैं. रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसहा, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो व दोकटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबू का डेरा खवासपुर को हॉटस्पॉट चयनित किया गया है.

विज्ञापन
शशिकांत ओझा

लेखक के बारे में

By शशिकांत ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola