ePaper

UP Chunav 2022: बलिया नगर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बलिया नगर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

बलिया नगर विधानसभा कई मायनों में खास है. यहां पर प्रसिद्ध महर्षि भृगु बाबा का मंदिर है. यह जिला मंगल पांडेय और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली है. इस जिले के बारे में कहा जाता है कि यह स्वतंत्रता आंदोलन के पहले आजाद हो गया था. बलिया नगर विधानसभा सीट सामान्य है. बलिया नगर में 2007 में बसपा, 2012 में सपा और 2017 में भाजपा के विधायक चुने गए.

बलिया नगर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- आनंद स्वरुप शुक्ला- भाजपा

  • 2012- नारद राय- सपा

बलिया नगर सीट के मौजूदा विधायक

  • 45 साल के आनंद स्वरुप शुक्ला बलिया नगर सीट से विधायक हैं. उन्होंने एमएससी और बीएड किया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- 70 हजार

  • मुस्लिम- 40 हजार

  • क्षत्रिय- 40 हजार

  • दलित- 30 हजार

  • वैश्य- 25 हजार

  • भूमिहार- 25 हजार

  • यादव- 20 हजार

  • सोनकर- 10 हजार

  • पासी- 5 हजार

  • श्रीवास्तव- 5 हजार

  • अन्य- 20 हजार

बलिया नगर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,58,153

  • पुरुष- 1,98,202

  • महिला- 1,59,951

बलिया नगर की जनता के मुद्दे

  • कई इलाके बाढ़ प्रभावित हैं.

  • इलाके में उद्योग-धंधे नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola