ePaper

UP Chunav 2022: निजामाबाद विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: निजामाबाद विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में आने वाले निजामाबाद विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में आने वाले निजामाबाद विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला सियासी तौर पर देशभर में जाना जाता है. आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा सीट काफी अहम है. निजामाबाद की धार्मिक मान्यता भी है. यहां एक सूफी संत निजाम-उद-दिन का मकबरा है. यहां के गुरुद्वारा में गुरु नानक देव ठहरे थे. यह धरती प्रसिद्ध कवि अयोध्या सिंह हरिऔध की जन्मभूमि भी है. इस सीट के लोग सियासी तौर पर भी काफी जागरूक हैं.

निजामाबाद सीट का सियासी इतिहास

  • 1977- मो. मसूद- जेएनपी

  • 1980- चंद्रबली ब्रह्मचारी- कांग्रेस

  • 1985- मो. मसूद- एलकेडी

  • 1989- रामबचन- कांग्रेस

  • 1991- अंगद यादव- बसपा

  • 1993- अंगद यादव- भाजपा

  • 1996, 2002- आलमबदी- सपा

  • 2007- अंगद यादव- बसपा

  • 2012, 2017- आलमबदी- सपा

निजामाबाद सीट से मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में सपा के आलम बदी को 18 हजार से ज्यादा मतों से जीत मिली थी.

निजामाबाद का जातिगत समीकरण

  • यादव- 62 हजार

  • मुस्लिम- 57 हजार

  • भूमिहार- 33 हजार

  • ब्राह्मण- 22 हजार

  • क्षत्रिय- 19 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 20 हजार

निजामाबाद सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 2,90,045

  • पुरुष- 1,59,413

  • महिला- 1,30,632

निजामाबाद की जनता के मुद्दे

  • ब्लैक पॉटरी के निर्माण में जुटे छोटे कारीगरों को मदद चाहिए.

  • धार्मिक स्थल पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola