34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Chunav 2022 District Wise Polling Dates: उत्तर प्रदेश में किस चरण में किस जिले में मतदान? पढ़ें डेट्स

उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा होगा.

UP Chunav 2022 District Wise Polling Dates: चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग ने सात चरणों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 कराने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा होगा. इसके पहले विधानसभा चुनाव संपन्न कराकर सरकार का गठन कर दिया जाएगा.

पहला चरण – 10 फरवरी – 11 जिले

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा

दूसरा चरण – 14 फरवरी – 9 जिले

बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शहजहांपुर, सहारनपुर

तीसरा चरण- 20 फरवरी – 16 जिले

कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर

चौथा चरण- 23 फरवरी – 9 जिले

लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत

पांचवा चरण- 27 फरवरी – 11 जिले

बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट

छठा चरण- 3 मार्च – 10 जिले

बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आंबेडकरनगर

सातवां चरण- 7 मार्च – 9 जिले

आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र

किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान?

  • पहला चरण- 58 सीट

  • दूसरा चरण- 55 सीट

  • तीसरा चरण- 59 सीट

  • चौथा चरण- 60 सीट

  • पांचवा चरण- 60 सीट

  • छठा चरण- 57 सीट

  • सांतवा चरण- 54 सीट

(कुल विधानसभा सीट- 403)

Also Read: UP Chunav 2022 Dates: उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में कराए जाएंगे मतदान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें