UP Election 2022: अखिलेश यादव ने किया पोस्टल बैलेट में धांधली का दावा, आयोग से कार्रवाई की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2022 10:10 AM

विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर वोटर की इच्छा के विरूद्ध वोट डलवाने का मामला सामने आया है, जिसके लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी, लेकिन इससे पहले पोलिंग पार्टियां दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डलवाने के लिए सीधे उनके घर पहुंच रही हैं. इस बीच फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर वोटर की इच्छा के विरूद्ध वोट डलवाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर, मतदाता की इच्छा के विरूद्ध, ख़ुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है. चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे. सपा-गठबंधन के सभी समर्थक व कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें’

बिजनौर में सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

इधर, बिजनौर में हो रही भाजपा की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा विदुर को नमन किया. उन्होंने इस बीच जनपद में खुले मेडिकल कॉलेज पर कहा कि चिकित्सा जगत में बड़ी क्रांति हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश में सत्ता प्रायोजित अपराधिकरण का दौर था.

सपा पर तिजोरियों को भरने का आरोप

समाजवादी पार्टी का घेराव करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन लोगों को सामान्य मानवी की प्यास से कभी कोई मतलब नहीं रहा. वो सिर्फ अपनी प्यास बुझाते रहे, अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे. भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को अपना परिवार मानती है. हमारा मंत्र है- सबका-साथ, सबका-विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. इसलिए बीजेपी की सरकार में भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं है. जब पीएम आवास योजना में घर मिलता है तो हर गरीब को घर मिलता है, उसकी जाति, उनका पंथ उसका क्षेत्र नहीं देखा जाता है.

10 फरवरी से यूपी में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

11 जिलों की 58 सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola