UP Chunav 2022 : महिलाओं के वोट पर सपा की नजर? जूही सिंह बनीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें पूरा प्लान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Aug 2021 7:12 PM

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तैयारियों में जुट गई है. इस दौरान उसकी नजर महिला वोटरों पर भी है. इसी कड़ी में पार्टी ने जूही सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी तैयारियों में जुटी हुई. पार्टी की कोशिश 2022 में सत्ता पर आसीन होने की है. इसके लिए वह कई कदम उठा रही है. इसी कड़ी में जूही सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष वंदना यादव को बनाया गया है.

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक लेटर भी जारी किया है, जिसमें जूही सिंह से महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्टी संविधान के अनुसार गठित करन अनुमोदन हेत प्रस्तुत करने को कहा गया है.

वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर जूही सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव का धन्यवाद प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगी.

Also Read: UP Chunav 2022 : योगी ने जहां प्रचार किया, वहां भाजपा चुनाव हार गई, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर साधा निशाना

बता दें, लखनऊ की रहने वाली जूही सिंह विभिन्न टीवी चैनलों पर डिबेट के दौरान सपा का पक्ष रखती हैं. उन्हें समाजवादी महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने का प्रयास किया है.

समाजवादी पार्टी की महिला सभा का पद करीब 4 साल से खाली था, पार्टी ने अपनी इस ईकाई को भंग करके रखा था. अब जूही सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद महिला सभा की सक्रियता बढ़ेगी और इसका फायदा आगामी विधासनभा चुनाव में पार्टी को मिल सकता है.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola