Agra News: आवारा कुत्तों ने मूकबधिर बच्ची के ऊपर किया हमला, 6 घंटे ऑपरेशन के बाद आए 35 टांके

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2022 7:54 PM

विज्ञापन

आगरा के गगोई गांव के रहने वाले धर्म सिंह कुली का काम करते हैं. उनकी 10 साल की बेटी गुंजन जन्म से ही गूंगी है और धर्म सिंह की पत्नी की बेटी के जन्म के बाद मौत हो गई. इसके बाद से धर्म सिंह ही अपनी बच्ची का लालन-पालन कर रहे हैं.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी में एक मूक-बधिर बच्ची के ऊपर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय लोग और परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टरों ने करीब 6 घंटे तक बच्ची का इलाज किया. इसके बाद उसे करीब 35 से 40 टांके आए हैं. बच्ची की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के गगोई गांव के रहने वाले धर्म सिंह कुली का काम करते हैं. उनकी 10 साल की बेटी गुंजन जन्म से ही गूंगी है और धर्म सिंह की पत्नी की बेटी के जन्म के बाद मौत हो गई. इसके बाद से धर्म सिंह ही अपनी बच्ची का लालन-पालन कर रहे हैं. सोमवार सुबह तड़के सभी घरवाले सो रहे थे ऐसे में करीब 6:00 बजे गुंजन कमरे से बाहर निकल कर खेलने चली गई. और आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने लगी. तभी अचानक से कुछ और आवारा कुत्तों का झुंड गुंजन के पास आ गया और उसके ऊपर हमला बोल दिया. कुत्तों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब बाहर निकले तो नजारा देखकर सहम गए और तत्काल ही शोर मचाकर आवारा कुत्तों को वहां से भगाया.

आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की वजह से गुंजन बुरी तरह से घायल हो गई थी. इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल में घायल बच्ची के पहुंचने पर सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया की टीम बनाकर गुंजन का ऑपरेशन शुरू किया गया. यह ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला जिसमें गुंजन को करीब 40 टांके आए हैं. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अभी गुंजन की हालत नाजुक बनी हुई है.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola