ePaper

यूपी चुनाव में अकेले ताल ठोंकेगी शिवसेना, सभी सीटों पर बीजेपी को देगी टक्कर, बनायी यह रणनीति

Updated at : 12 Sep 2021 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव में अकेले ताल ठोंकेगी शिवसेना, सभी सीटों पर बीजेपी को देगी टक्कर, बनायी यह रणनीति

शिवसेना यूपी में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. इस दौरान वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना भी हिस्सा लेगी. वह अकेले सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. यह फैसला प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया.

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में हुई शिवसेना की बैठक में जिला, नगर और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गठन चिंतन किया गया. इस मौके पर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

Also Read: UP Election 2022: 403 नहीं केवल 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, गोवा में 20 सीटों पर लगायेगी दांव
कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है योगी सरकार

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, योगी सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है. प्रदेश में जंगलराज है. बहन-बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है. योगी सरकार ब्राह्मणों के साथ भी अव्यवहार कर रही है. देश में चिकित्सा व्यवस्था का बुरा हाल है. कोरोना काल में लोगों को शव को जलाने के लिए साधन तक नहीं मिला.

मनमानी फीस वसूल रहे हैं विद्यालय

ठाकुर अनिल सिंह ने कहा, कोरोना काल में भी प्रदेश भर के विद्यालय मनमानी फीस वसूल रहे हैं. सरकार शिक्षा माफियाओं से मिली हुई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी विद्यालयों में 15% फीस माफी नहीं की गई जबकि महाराष्ट्र सरकार ने कानून बनवा 15 प्रतिशत की छूट देने का कार्य किया.

बीजेपी को सबक सिखाएगी शिवसेना

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी एवं महंगाई का अंबार है. नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं. सरकार किसानों और नौजवानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. शिवसेना प्रदेश की आवाज बन जनता के बीच जाएगी. वह सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बीजेपी को सबक सिखाएगी.

Also Read: UP News: पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए की यह मांग
बहुत जल्द उद्धव ठाकरे से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि शिवसेना सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर रही है. बहुत जल्द प्रदेश प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर चुनाव व संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. वहीं, संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी केवल 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि गोवा में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है.

Posted by: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola