ePaper

Sadhna Gupta Death: मां की जान बचाने पर नेताजी को साधना गुप्ता से हो गया था प्यार, ऐसी थी लव स्टोरी

Updated at : 09 Jul 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Sadhna Gupta Death: मां की जान बचाने पर नेताजी को साधना गुप्ता से हो गया था प्यार, ऐसी थी लव स्टोरी

Sadhna Gupta Death: मुलायम सिंह यादव ने पहली शादी मालती देवी से की थी जिनसे उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव हैं. साधना गुप्ता, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं जो उनसे 20 साल छोटी थीं. वह खुद कभी सपा की राजनीति में काफी सक्रिय थीं.

विज्ञापन

Sadhna Gupta Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिकसाधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं. हालत बिगड़ने पर उन्हें एक जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने पहली शादी मालती देवी से की थी जिनसे उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव हैं. साधना गुप्ता, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं जो उनसे 20 साल छोटी थीं. वह खुद कभी सपा की राजनीति में काफी सक्रिय थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कर दिया था. 2017 में जब सपा में अंदरुनी कलह चल रही थी तो उस वक्त भी साधना गुप्ता का जिक्र छिड़ा था. साधना गुप्ता मूल रूप से इटावा के बिधुना की रहने वाली थीं. उनकी पहली शादी चंद्रप्रकाश गुप्ता नाम के व्यक्ति से 1987 में हुई थी जिनसे उनका बेटा प्रतीक है.

Also Read: Varanasi News: काशी पहुंचे ‘कालीन भैया’, बाबा विश्वनाथ के दरबार में परिवार संग लगायी हाजरी

शादी के दो ही साल बाद दोनों अलग हो गए थे. इस अलगाव के बाद वह मुलायम सिंह के संपर्क में आईं. मुलाकात धीरे-धीरे अपनापन में बदला और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और साल 2003 में आखिरकार मुलायम ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था.मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के नजदीकियों के पीछे एक दिलचस्प किस्सा भी है. बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज में एक नर्स मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी. उस समय साधना वहां मौजूद थीं और उन्होंने नर्स को ऐसा करने से रोक दिया. साधना की वजह से ही मूर्ति देवी की जिंदगी बची थी. इस बात से मुलायम सिंह काफी इम्प्रेस हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola