UP Chunav 2022 : महोबा में आज पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रतिज्ञा यात्रा में करेंगी शिरकत

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा पहुंचेंगी. इस बीच वह बुंदेलखंड में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Visit In Mahoba : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा पहुंचेंगी. इस बीच वह बुंदेलखंड में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नफीसा अली सहित अन्य कांग्रेसियों ने भी भीड़ जुटाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है.

विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित ने टीम के साथ पनवाड़ी, महोबकंठ, बेलाताल सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने पीले चावल देकर सभी से प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके विचारों को सुनने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola