PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी Good News, इस दिन खाते में आएगी 12वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त (12th Installment) की डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि, आखिर कब तक किसानों के खाते में आएगी 2 हजार रुपए की अगली किस्त.
PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद किसानों के लिए हमेशा ही राहत भरी साबित होती है, लेकिन इस बार किसानों को 12वीं किस्त के लिए कुछ ज्यादा ही इंतजार करना पड़ रहा है. एक तरफ त्योहारी सीजन चल रहा है, तो दूसरी ओर किसान सरसों की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं. यही कारण है कि लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल, अगली किस्त को लेकर नया अपडेट आया है.
इससे पहले दावे किए जा रहे थे कि 30 सितंबर या फिर नवरात्रि के लास्ट तक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त आ जाएगी, और इंतजार देखते-देखते आज नवरात्रि का आखिर दिन आ गया लेकिन किस्त का कुछ अता पता नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार दिवाली से पहले यानी इस महीने (अक्टूबर) में किसानों के बैंक अकाउंट में किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर कर सकती है.
यहां बताई जा रही जानकारी उन किसानों के लिए है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी. लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्यता खत्म कर दी गई है. मतलब अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं.
दरअसल, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी के किसानों के लिए भी पीएम किसान योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है.
इस बार आवेदनकर्ताओं और लाभार्थियों के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया गया है, ताकि कोई गलत तरीके से योजना का लाभ न उठा सके. फिलहाल, किस्त की डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के आधार पर अगली किस्त की जानकारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




