34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

BJP News: ढोल नगाड़ों और गगनभेदी नारों से यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का किया गया स्वागत

पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. भव्य स्वागत समारोह के बाद उन्होंने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम समेत सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

Chaudhary Bhupendra Singh Reached UP BJP Office: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया. चारबाग रेलवे स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. भव्य स्वागत समारोह के बाद उन्होंने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम समेत सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

शहर को भगवामय कर दिया गया

नई दिल्ली से चलकर लखनऊ तक पहुंचने में रास्ते में पड़ने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, कानपुर, स्टेशनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. राजधानी लखनऊ, पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी मुख्यालय तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व ढ़ग से स्वागत व अभिनंदन किया. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने चारबाग से हजरतगंज तक विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया. शाम लगभग 4 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे. उत्साह, उमंग से सरावोर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाते हुए पूरे शहर को भगवामय कर दिया गया.

Also Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र चौधरी, स्वागत में भगवामय हुई राजधानी
चारबाग स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचे. चारबाग स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.


कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के मंत्रीगण व हजारों कार्यकर्ता नाचते-गाते ढोल-नगाड़ों के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय की ओर बढे़. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के साथ पार्टी द्वारा तैयार किये गए रथ पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन स्वीकार करते रहे.

Also Read: UP BJP President: पश्चिमी यूपी में गहरी पकड़ रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह को मिली यूपी में भाजपा की कमान
प्रतिमाओं पर चढ़ाए फूल

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ में केकेसी तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, महाराणा प्रताप की प्रतिमा, लोकभवन स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, महारानी अवन्ती बाई की प्रतिमा, अटल चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये.

Also Read: UP: यूपी BJP अध्यक्ष की दौड़ में भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लगे कयास

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें