Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को, हिन्दू महासभा ने की ये मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Mar 2022 7:21 AM
खिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले को लेकर कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है. पत्र में हिंदू महासभा की ओर से मांग की गई है कि अमीन कमीशन नियुक्त कर वहां की जमीन में दबे शिला लेखों को निकलवाया जाए.
Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले को लेकर कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है. यह प्रार्थना पत्र अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से सौंपा गया है. पत्र के जरिए हिंदू महासभा की ओर से मांग की गई है कि अमीन कमीशन नियुक्त कर वहां की जमीन में दबे शिला लेखों को निकलवाया जाए. फिलहाल, कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल के तिथि निर्धारित की है.
दरअसल, सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में वाद दायर किया गया है. जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से कब्जा हटाने की मांग की गई है. यह मांग अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि के द्वारा की गई है. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र और सौंप दिया गया.
Also Read: Agra News: ताजनगरी में गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’, अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि अमीन कमीशन गठित कर ईदगाह परिसर की जमीन के नीचे दबे शिलालेखों को निकलवाया जााए. वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव और अधिवक्ता तनवीर अहमद का कहना है कि उन्होंने मामले से जुड़ी नकल मांगने के लिए अर्जी दाखिल की है. नकल मिलने के बाद उनकी ओर से जवाब पेश किया जाएगा. फिलहाल, अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










