Lucknow Building Collapse: लखनऊ में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, देखें Video

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse: लखनऊ में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, देखें Video

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के पास वजीर हसन रोड पर पांच मंजिला ‘अलायाअपार्टमेंट’ अचानक गिर गया. भूकंप आने के बाद लगभग 6.30 बजे यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में मरम्मत का काम भी चल रहा था. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया है. बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

Lucknow Building Collapse: लखनऊ में वजीर हसन रोड पर ‘अलाया अपार्टमेंट’ की पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गयी. भूकंप के झटकों के बाद बिल्डिंग गिरने की सूचना है. बिल्डिंग में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते थे. 20 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है. अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है. अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज किया जा रहा है. बिल्डिंग के बेसमेंट में कुछ काम भी चल रहा था. एनडीआरएफ व एसडीआरफ की टीम राहत कार्य में लगी हुई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री एके शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गये थे. केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर को भी अलर्ट किया गया है. गंभीर रूप से घायल मरीज ट्रॉमा सेंटर भेजे जा रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola