ePaper

Chitrakoot Assembly Chunav: चित्रकूट में 2017 से बीजेपी का कब्जा, 2022 में किस पार्टी को मिलेगा वनवास?

Updated at : 31 Jan 2022 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Chitrakoot Assembly Chunav: चित्रकूट में 2017 से बीजेपी का कब्जा, 2022 में किस पार्टी को मिलेगा वनवास?

चित्रकूट में 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 40.85 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में बीजेपी से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सपा के वीर सिंह को हराया था. यहां 2022 के लिए मतदान 27 फरवरी 2022 के दिन होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.

विज्ञापन

Chitrakoot Assembly Seat: चित्रकूट विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट में कुल 40.85 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के वीर सिंह को 26936 वोटों के अंतर से हराया था.

मंदाकिनी नदी के किनारे बसा है चित्रकूट जिला

मंदाकिनी नदी के किनारे बसे चित्रकूट जिले को लेकर ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के 14 वर्षों में से 11 वर्ष यहीं बिताए थे. एक समय यहां डकैतों का दबदबा था. समय के साथ स्थिति बदली और जिला अब विकास की ओर अग्रसर है. चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी 2022 के दिन होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.

चित्रकूट का सियासी इतिहास

  • 2012- वीर सिंह- सपा

  • 2017- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- भाजपा

चित्रकूट के मौजूदा विधायक

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण और कुर्मी विरादरी के मतदाता यहां प्रत्याशियों ही हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

  • यादव मतदाताओं की संख्या 10 हजार के करीब है, जोकि चुनाव में निर्णायक साबित होते हैं.

चित्रकूट के मतदाताओं का विवरण

  • कुल मतदाता- 301262

  • पुरुष मतदाता- 169673

  • महिला मतदाता- 131582

चित्रकूट की जनता के चुनावी मुद्दे

  • जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है

  • गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.

  • रोजगार के लिए बढ़ता पलायन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola