सीएम योगी 26 दिसंबर को आ सकते हैं कानपुर, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

सीएम योगी 26 दिसंबर को कानपुर आ सकते हैं. वह यहां पर पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेंगे. पीएम 28 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं.
Kanpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 दिसम्बर को कानपुर आगमन है. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 दिसम्बर को कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए कानपुर आ सकते हैं. दरअसल, 28 दिसम्बर को प्रधानमंत्री कानपुर में चुनावी सभा, कानपुर मेट्रो का लोकार्पण और आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहे है, जिसे लेकर कानपुर में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं.
सीएम योगी के कानपुर आगमन की सूचना पर प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उन सभी स्थानों का निरीक्षण करेंगे, जहां पर 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.
Also Read: Kanpur Metro: नए साल पर कानपुर को मेट्रो का तोहफा, 28 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निराला नगर रेलवे मैदान, मेट्रो यार्ड, आईआईटी मेट्रो स्टेशन, गीतानगर मेट्रो स्टेशन और आईआईटी कानपुर में प्रस्तावित है. निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Also Read: कानपुर में बनेगा यूपी का पहला आर्टिफिशियल फुटबॉल टर्फ ग्राउंड, जानें क्या है पूरी योजना
(रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




