Agra News: जलकल और सीवर में ब्याज माफी का प्रस्ताव पास, अब कम पैसे में जमा कर सकेंगे बिल
Agra News: आगरा नगर निगम के 2017-22 के कार्यकाल का 31वां अधिवेशन नगर निगम के सदन कक्ष में महापौर नवीन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में सभी पार्षद जनता के हित में जलकल और सीवर के बिल में लगने वाली ब्याज की माफी के लिए प्रस्ताव लाए.
Agra News: आगरा नगर निगम के 2017-22 के कार्यकाल का 31वां अधिवेशन नगर निगम के सदन कक्ष में महापौर नवीन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में सभी पार्षद जनता के हित में जलकल और सीवर के बिल में लगने वाली ब्याज की माफी के लिए प्रस्ताव लाए. लोगों के हित को देखते हुए इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. इससे लोगों को सीवर और जलकल का बिल भरने पर ब्याज माफी का फायदा मिलेगा.
सदन में प्रस्ताव को रखने के दौरान पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, राकेश जैन, प्रकाश केसवानी, जगदीश पचौरी, राजेश कुमार प्रजापति और रवि शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण आगरा के निवासियों पर आर्थिक बोझ पड़ा, जिसके कारण वह समय से टैक्स जमा नहीं कर पाए.
कई ऐसे शहर वासी हैं, जिन्होंने पिछले कई सालों से जलकल और सीवर का टैक्स जमा नहीं किया है. वे बिल जमा कराना चाहते हैं लेकिन ब्याज के भार के चलते बिल चुका पाने की हालात में नहीं है. इसलिए सदन ने यह निश्चय किया कि शहर हित में इस प्रस्ताव को पास किया जाए.
जलकल और सीवर टैक्स में ब्याज माफ़ी (सरचार्ज ब्याज माफ़) की यह योजना 31 मार्च 2023 तक के लिए लागू की गयी है. इसलिए जिन बकायेदारों ने सालों से जलकल और सीवर का बिल नहीं चुकाया है, वह इस योजना का लाभ उठाकर कम पैसे में बिल जमा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए