हापुड़ में Borewell में गिरा 6 साल का मासूम, NDRF की टीम ने 5 घंटे में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

Updated:
विज्ञापन

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक छह साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है. मौके पर पहुंची NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लग गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी का है.

विज्ञापन

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक छह साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है. मौके पर पहुंची NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लग गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी का है. जहां नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में छह साल का बच्चा गिर गया. उसके गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
बच्चे की हुई पहचान

बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान माविया पुत्र साजिद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह खेलते हुए  बोरवेल में गिर गया. माविया मूक-बधिर है और बोरवेल से लगातार उसके रोने की आवाज आ रही है. फिलहाल NDRF की टीम उसे बाहर निकालने का प्रयास में लगी हुई है. बोरवेल करीब 40 फुट गहरा है. माविया को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है. मौके पर एसपी दीपक भूकर व एडीएम श्रद्धा शांडिल्याण पहुंच गए हैं.

बोतल के जरिए भेजा गया दूध

बोरवेल में गिरा मासूम बच्चे को बोतल के जरिए दूध भेजा गया है. रेस्क्यू कर्मचारियों ने बताया कि बच्चे ने दूध पी लिया है. बोरवेल में रोशन की व्यवस्था की गई है. बोरवेल के अंदर कैमरा भेजा किया है और उसे के जरे स्क्रीन पर अ���दर के हालात देखने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: हापुड़ जिला कोर्ट में पेशी पर आए आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस के सामने 10 से 15 राउंड हुई फायरिंग दोपहर में खेल रहा था माविया

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12.00 बजे के आस-पास माविया मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था. तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बोरवेल के अंदर जा गिरा. साथ में खले रहे बच्चों ने माविया के गिरने की सूचना आसपास के लोगों को दी. फिलहाल उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा.

एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल

बोरवेल में गिरे माविया को करीब 4-5 घंटे के बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola