UP Chunav 2022: वाराणसी में सपा समर्थकों ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, कैंट थाने में FIR दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2022 6:49 AM

विज्ञापन

वाराणसी में रोहनिया के सपा प्रत्याशी के साथ दर्जनों की संख्या में आए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया. मामले में सपा के समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में विधानसभा चुनाव में विगत 16 फ़रवरी को रोहनिया के सपा प्रत्याशी के साथ दर्जनों की संख्या में आए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया. मामले में सपा के समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

सपा कार्यकर्ताओं ने किया नियमों का उल्लंघन

रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर 388 वाराणसी उत्तरी ने बताया कि गत 16 फरवरी को विधान सभा रोहनिया के समाजवादी प्रत्याशी के साथ आए हुये कई दर्जनों लोगों द्वारा अचानक इकट्ठा होकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था. इन लोगों ने जिलाधिकारी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने हुजूम बनाकर नियम के विरूद्ध 100 मीटर के अन्दर प्रत्याशी के साथ निर्धारित सख्या से अधिक जाने हेतु दबाव बनाकर शोरगुल किया था.

थाना कैंट में FIR दर्ज

अपने साथ आये सपा प्रत्याशी के संख्या बल में ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्ती प्रवेश करने के लिए वहां उपस्थित कर्मचारी और ऑफिसर के साथ दुर्व्यवहार भी किया था. जिससे जनपद में लागू निषेधाज्ञा और आचार संहिता उल्लघंन के साथ- साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया. इस प्रकरण में संबंधित लोगों के विरूद्ध थाना कैण्ट में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गयी है,

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola