दिल्ली हिंसा : भागने में शाहरुख की मदद करने वाला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 11:41 PM

विज्ञापन

यूपी पुलिस ने मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है. संदेह है कि उसने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने के आरोपी शाहरुख की हरियाणा भागने में मदद की थी.

विज्ञापन

शामली (उप्र) : यूपी पुलिस ने मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है. संदेह है कि उसने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने के आरोपी शाहरुख की हरियाणा भागने में मदद की थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के नार्कोटिक विभाग को 235 किलोग्राम गांजे की तस्करी के मामले में 28 वर्षीय कलीम की तलाश थी. शामली पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरठ की अदालत ने कलीम की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया था. उसे कैराना से गिरफ्तार किया गया.”

शाहरुख के बारे में कलीम को नहीं पता था

आधिकारिक सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान कलीम ने पुलिस को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के बाद शाहरुख उसके पास मदद के लिए आया था. सूत्रों के मुताबिक, ‘‘कलीम ने बताया कि शाहरुख कैराना स्थित उसके घर 27 और 28 फरवरी की दरम्यानी रात मदद के लिए पहुंचा और कहा कि उसकी कार को नुकसान पहुंचा है तथा फोन भी काम नहीं कर रहा है.” उन्होंने बताया कि कलीम ने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि शाहरुख ने क्या किया है और वह क्यों भागा है, बावजूद इसके उसने अगली सुबह पानीपत जाने वाली बस तक पहुंचाने में उसकी मदद की.

पुराने परिचित थे कलीम और शाहरुख

सूत्रों ने बताया कि कलीम और शाहरुख करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे और पहले भी एक-दूसरे के घरों में रह चुके थे. दरअसल, कलीम और शाहरुख के पिता दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. एक मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल में था जबकि दूसरा नकली मुद्रा मामले में जेल में था. तिहाड़ जेल में पिता से मिलने जाने के दौरान कलीम और शाहरुख एक-दूसरे के संपर्क में आए.

क्या है मामला

बता दें, दिल्ली दंगे के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने और गोली चलाने के आरोपी शाहरुख को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उसे तीन और दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola