ePaper

गुरमीत राम रहीम का पैरोल पर दिखा नया अंदाज, बरनावा में तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल, सेवादार ने कही ये बात

Updated at : 24 Jan 2023 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम का पैरोल पर दिखा नया अंदाज, बरनावा में तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल, सेवादार ने कही ये बात

Baghpat: डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बरनावा के शाह सतनाम सिंह महाराज के जन्मदिन पर तलवार से केक काटा. इसके लिए आश्रम के अंदर तैयारियां काफी पहले से शुरू हो गई थीं. शाह सतनाम ने ही राम रहीम को डेरे की गद्दी सौंपी थी. राम रहीम सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम इस आयोजन के लिए आया है.

विज्ञापन

Baghpat: डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) एक बार फिर सुर्खियों में है. राम रहीम 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा आश्रम में ठहरा हुआ है. इस बीच उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह तलवार से केक काटते नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के शाह सतनाम सिंह महाराज के जन्मदिन यानी अवतार दिवस पर ये केक काटा. इसके लिए आश्रम के अंदर तैयारियां काफी पहले से शुरू हो गई थीं.

शाह सतनाम ने ही राम रहीम को डेरे की गद्दी सौंपी थी. गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम इस आयोजन के लिए आया है. वहीं तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद राम रहीम बेहद सुर्खियों में है. इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं डेरे के सेवादार अनिल चावला ने कहा कि यह केक तलवार नहीं बड़े चाकू से काटा गया है.

इस बीच गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम पहुंचने पर डेरा प्रमुख के आश्रम में भीड़ जुट रही है. कहने को पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. लेकिन, वह सक्रिय नहीं हैं. वहीं सीओ और इंस्पेक्टर ने भी आश्रम जाकर राम रहीम से मुलाकात की. इससे पहले अधिकारियों ने पैरोल के नियमों में बड़ा कार्यक्रम नहीं करने का बयान दिया था.

पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा ने पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने देने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन, अब वहां इसके विपरीत डेरा समर्थकों के आने का सिलसिला जारी है.

Also Read: गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत संग पहुंचा बरनावा आश्रम, 40 दिन की पैरोल में करेगा ये काम, गड़बड़ी पर पुलिस अलर्ट…

गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं. राम रहीम को इस बार तीसरी बार पैरोल मिली है और हर बार उसका ठिकाना बरनावा आश्रम ही रहा है. पिछले वर्ष सबसे पहले 17 जून को 30 दिन के लिए वह बाहर आया था. पैरोल अवधि समाप्त होने पर 18 जुलाई 2022 को पुलिस उसको वापस जेल लेकर गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola