Agra News: चार साहिबजादे बलिदान दिवस, बच्चों ने बनाई मानव-श्रृंखला, शहीदी सप्ताह के दौरान हुए कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2022 5:52 PM
Agra News: चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के अवसर पर आगरा के हरिपर्वत चौराहे से दीवानी चौराहे तक एक लंबी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया. इस दौरान जिले भर में कई जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं.
Agra News: चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के अवसर पर आगरा के हरिपर्वत चौराहे से दीवानी चौराहे तक एक लंबी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. इस श्रृंखला का आयोजन सुखमनी सेवा सभा द्वारा किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया. वही सिख समाज ने 24 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित किया.
आगरा में 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान जिले भर में कई जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों का आयोजन हफ्ते भर तक किया जाएगा. उसी की श्रेणी में गुरुवार को थाना हरी पर्वत चौराहा से दीवानी चौराहे तक एक मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे शामिल रहे. बच्चों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला में चार साहिब जादे और उनकी दादी के बलिदान के बारे में लोगों को बताया गया.
Also Read: आगरा में शशि थरूर मना रहे मां लिली का 87वां बर्थडे, ताजमहल और किला का किया दीदार
गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारा के गुरनाम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के रूप में 24 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है. ऐसे में उनका बहुत-बहुत धन्यवाद है कि उन्होंने सिख समाज के प्रति श्रद्धा दिखाई. वही उनका कहना है कि चार साहिबजादों और उनकी दादी ने मुगल आक्रांताओं के सामने सिर नहीं झुकाया और हिंदू धर्म व देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया.
चार साहिबजादों के शहादत को याद करने के लिए 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसके तहत शहर भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों के साथ साथ सभी सामाजिक संगठन व प्रशासनिक लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जिले में शहीदी सप्ताह के अंतर्गत 25 दिसंबर को रामलीला ग्राउंड में साउंड एंड लाइट शो का भी आयोजन किया जाएगा. जिसको लेकर सिख समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










